पत्रकारिता के लंबे सफर में मैंने बहुत कुछ देखा है। संगठन बनाए, संघर्ष देखे, नेतृत्व किया, और देशभर के पत्रकारों के साथ काम करने का अवसर मिला। मुझे याद है कि कोविड काल में प्रदेश में 18 पत्रकारों की मौत हुई कोई भी संगठन या व्यक्ति इनके परिवार को मदद को तैयार नहीं था,सरकार ने एक आम आदमी की तरह ही व्यवहार किया | आम आदमी के परिवार को मिलने वाली 4 लाख की सहायता राशि पत्रकार के परिवार को मिली| पिछले सप्ताह विधानसभा में विधायक विपिन जैन के प्रश्न के जवाब में भी सरकार ने यही जवाब दिया था,पत्रकार की स्थिति प्रदेश ही नहीं पूरे देश में इसी तरह की है| मुझे याद है कि कोविड काल में हम राघवेंद्र सिंह जी दिनेश गुप्ता और 5 अन्य साथी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात किए थे और कोविड से मृत पत्रकार परिवार की सहायता के लिए मांग करने गए थे हमने 25 लाख की सहायता मांगी थी लेकिन शिवराज जी ने केवल 4 लाख देने की घोषणा की थी तब से ही मन में था कुछ ऐसा करने का| इस संस्था के माध्यम से हम  आरंभिक तौर पर 4 लाख तक का इंसोरेंस , पत्रकार को मृत्यु पर 1 लाख की त्वरित सहायता गंभीर उपचार के लिए 50 हजार की सहायता देने का प्रयास करेंगे|

मैंने देखा 

✔ पत्रकार खबर के लिए जोखिम उठाता है
✔ संकट में वही पत्रकार अकेला रह जाता है
✔ पेशे में प्रशिक्षण का अभाव है
✔ नैतिक मानकों पर संस्थागत निगरानी नहीं है
✔ युवा पत्रकार दिशा चाहते हैं
✔ वरिष्ठ पत्रकार सम्मान चाहते हैं
✔ और पत्रकारों के लिए संरचित वेलफेयर सिस्टम का अभाव है

ट्रेड यूनियन की भूमिका अलग होती है।
संघर्ष की भूमिका अलग होती है।
लेकिन समय की मांग है —
एक ऐसी संस्था हो जो:

* पत्रकार को पेशेवर रूप से प्रशिक्षित करे
* नैतिक मानक स्थापित करे
* सत्यापित पत्रकारों की राष्ट्रीय रजिस्ट्री बनाए
* विश्वविद्यालयों से जुड़कर प्रमाणन दे
* आपातकाल में सहायता करे
* और संख्या नहीं, गुणवत्ता पर आधारित हो

इन्हीं अनुभवों और चिंतन के परिणामस्वरूप
Journalist Welfare Foundation की स्थापना की गई है।

यह संगठन भीड़ आधारित नहीं होगा।
यह केवल सत्यापित, कार्यरत और अनुशंसित पत्रकारों का मंच होगा।
हमारा लक्ष्य संगठन बनाना नहीं —
संरचना बनाना है।
हमारा उद्देश्य प्रभाव नहीं —
मानक स्थापित करना है।

पत्रकारिता की गरिमा, सुरक्षा और पेशेवर सशक्तिकरण के लिए यह एक दीर्घकालिक पहल है।

Krishan Mohan Jha
Founder & Chief Patron
Journalist Welfare Foundation