बिहार फाउंडेशन का भोपाल में नया चैप्टर स्थापित, जिसके तत्वाधान में 23 मार्च को मनाया जाएगा बिहार दिवस
भोपाल। बिहार फाऊंडेशन द्वारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने नए चैप्टर की स्थापना की गई है। इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन भोपाल चैप्टर के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक छठ पूजा घाट भेल में आयोजित की गई, जिसमें आगामी 23 मार्च 2026 को बिहार दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें अध्यक्ष आर.एस.पी. सिंह, उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह मुकेश सिंह सचिव कुमार संतोष कुंवर, सह-सचिव योगेश प्रसाद सिंह कोषाध्यक्ष कुंवर प्रसाद, सह-कोषाध्यक्ष कमलेश पंडित विमल कुमार सिंह दिनेश गुप्ता कमलेश ठाकुर रामबाबू कुमार राकेश पाठक इत्यादिउ पस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार दिवस के अवसर पर बिहार फाऊंडेशन भोपाल चैप्टर के तत्वाधान में भव्य आयोजन दिनांक 23 मार्च 2026 दिन सोमवार स्थान शनि मंदिर प्रांगण, बाग सेवनिया, भोपाल में किया जाएगा, जो शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य एवं व्यंजनों की विशेष प्रस्तुति शामिल रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य मुख्य रूप से बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा अन्य व्यंजनों की स्टाल लगाए जाएंगे पटना बिहार के प्रसिद्ध लोकगीत गायक सत्येंद्र कुमार उनके साथियों द्वारा बिहारी सांस्कृतिक लोकगीतों का प्रस्तुति दी जाएगी। गणमान्य अतिथियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। बिहार फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य बिहार के प्रवासी समुदाय को एक मंच पर लाना, राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करना तथा देश-विदेश में बसे बिहारियों को विकास, निवेश, कौशल एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। भोपाल चैप्टर की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे मध्यप्रदेश में रह रहे बिहार मूल के लोगों को संगठित कर राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। बिहार फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी गणमान्य नागरिकों, प्रवासी बिहारियों एवं आमजन से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बिहार की समृद्ध संस्कृति और विरासत का उत्सव मनाएं।