राष्ट्रीय मतदाता दिवस का समारोह पूर्वक आयोजन
भोपाल - माय भारत मध्यप्रदेश भोपाल(युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा मप्र राज्य निर्वाचन भोपाल,भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय सेवा योजना,जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग भोपाल,स्वयंसेवी संस्थाएं,भोपाल के सहयोग से राष्ट्रीय मतदाता दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया इस अवसर पर विशाल साइकिल रैली फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मिंटो हॉल भोपाल के प्रांगण से श्री संजीव कुमार कमिश्नर भोपाल, श्री भुवन गुप्ता उप जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल ,श्री आनंद मालवीय मध्य प्रदेश निर्वाचन कार्यालय अनुभाग अधिकारी, श्री अशोक श्रोत्रीय क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना, श्रीमती तारा पारगी राज्य निदेशक माय भारत मध्य प्रदेश भोपाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली एवं पदयात्रा का शुभारंभ किया गया
इस अवसर पर संडे यात्रा मिंटो हॉल से होते हुए राज संडे ऑन सायकल के तहत के प्रतिभागी मिंटो हॉल से राजभवन भवन के समीप से होते हुए लाल परेड ग्राउंड चौक, पुलिस कंट्रोल रूम होते हुए मिंटो हॉल में समाप्त हुई जहां पर प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री मंगू भाई पटेल राज्यपाल मध्यप्रदेश, श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह कलेक्टर भोपाल ,श्री संजीव कुमार झा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही इस अवसर पर मतदाता शपथ ग्रहण ,सांस्कृतिक गतिविधियां, उद्बोधन का आयोजन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय खेल प्राधिकरणभोपाल ,राष्ट्रीय सेवा योजना भोपाल ,जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग भोपाल, विभिन्न शैक्षणिक, संस्थाएं गैर समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की प्रतिभागीय इस अवसर पर नवीन मतदाताओं का पंजीयन एवं वोटर आईडी कार्ड प्रदान किए गए सभी का आभार के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी ,भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी , जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग भोपाल के अधिकारी गन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ
श्रीमती तारा पारगी
राज्य निदेशक
माय भारत भोपाल मध्य प्रदेश भोपाल